गुजरात टाइटंस ने दिया राजस्थान रॉयल्स को 218 रनों का लक्ष्य

अहमदाबाद 09 अप्रैल (वार्ता) साई सुदर्शन (82 ), जॉस बटलर (36) और शाहरुख खान (36) की शानादर पारी के दम पर गुजराज टाइटंस ने बुधवार को इंडियंस प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 23वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 218 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने कप्तान शुभमन गिल (दो) का विकेट दूसरे ही ओवर में गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जॉस बटलर ने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिये 80 रनों की साझेदारी की। 10वें ओवर में महीश तीक्षणा ने जॉस बटलर (36) को पगबाधा आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 16वें ओवर में तीक्षणा ने शाहरुख खान (36) को भी अपना शिकार बना लिया। शरफेन रदरफोर्ड (सात) रन बनाकर आउट हुये। 19वें ओवर में तुषार देशपांडे ने पहले साई सुदर्शन को आउट किया। सुदर्शन ने 53 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाते हुए (82) रनों की पारी खेली। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर तुषार ने राशिद खान (12) रन को भी आउटकर गुजरात को दोहरा झटका दिया। गुजराज टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 217 रन बनाये। राहुल तेवतिया (24) रन बनाकर नाबाद रहे।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिये। संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के.पी. शर्मा ओली से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की काठमांडू में हुई मुलाकात

Wed Apr 9 , 2025
*कृषि क्षेत्र में भारत-नेपाल सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर श्री के.पी. शर्मा ओली एवं श्री शिवराज सिंह चौहान की हुई चर्चा *शिवराज सिंह ने नेपाल व भूटान के कृषि और पशुधन मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की *कृषि पर तीसरी बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक के अवसर पर […]

You May Like