
ब्यावरा। गुर्जर गॉड ब्राह्मण समाज ट्रस्ट ब्यावर द्वारा आयोजित भागवत कथा जो महर्षि गौतम मांगलिक परिसर में 1 जून से चल रही थी जिसका समापन विगत दिवस हुआ. पंडित कामेश कृष्ण महाराज के मुखारविंद से संगीतमयी भागवत कथा हुई जिसका पुण्य लाभ श्रद्धालु भक्तों ने प्राप्त किया.
व्यास से उन्होंने कहा कि नदियों को दूषित होने से बचाना होगा. नदियों में हमें पूजन सामग्री कचरा प्लास्टिक नहीं डालना चाहिए. हम पूजन पाठ करते हैं वह सामग्री हम किसी अन्य स्थान पर डाल सकते हैं. जिस की नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि हमें मानव समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए. ऊंच-नीच का छोटे बड़े का भेदभाव त्याग कर संभव के साथ समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए.
भागवत कथा में गुर्जर को ब्राह्मण समाज नगर सभा, गुर्जर गोड महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल संपूर्ण समाज का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ. कथा विश्राम के पश्चात महा प्रसादी श्रद्धालु भक्तों ने लाभ लिया.
