भोपाल: जिले के 92 उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी चल रही है. इसमें 26 महिला स्व सहायता समूह भी शामिल हैं. बुधवार को शासन की ओर से 3084 किसानों से 14 हजार 223 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई.
किसानों से 37.33 करोड़ रुपये का गेहूं खरीदा गया. जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि गेहूं की खरीदी जारी है. हर दिन प्रशासन की टीम खरीदी केंद्रों की जांच करने पहुंच रही है. किसानों को गेहूं की बिक्री करने में किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़. इसके लिए केंद्रों पर पानी व बैठने की व्यवस्था की गई है.
