मप्र में आज से शुरू हुई डिजिटल जनगणना, खुद दर्ज कर सकेंगे विवरण

भोपाल: प्रदेश मेें जनगणना का कार्य आज से शुरू होरहा है. जिसकी शुरुआत स्व-गणना से हो रही है. यह देश में पहली बार किया जा रहा है. जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना की जा सकेगी. इसके तहत अब जनगणना की अधिकारिक वेबसार्ईट पर स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे.
इस प्रकार कर सकेंगे स्वगणना
शहर के नागरिक को स्व-गणना करने के लिए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल जानकारी दर्ज कर सकेंगे. इसके लिए अधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं. स्वगणना करने के लिए पोर्टल पर जाकर राज्य का चयन कर परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. विशेष ध्यान रहे कि मुखिया का नाम और चयनित भाषा को बाद में बदला नहीं जा सकेगा. नागरिकों को मानचित्र पर अपने आवासीय भवन के सटीक स्थान को चिन्हित करना होगा. उसके बाद मकान सूचीकरण से संबंधित जनगणना विभाग द्वारा जारी 33 प्रश्नों के उत्तर पोर्टल पर देने होंगे. पूरी जानकारी सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद 11 अंकों की एक स्व-गणना पहचान संख्या मोबाइल और ईमेल पर भी प्राप्त होगी.
क्षेत्रीय सत्यापन अनिवार्य
स्व-गणना करने के बाद भी क्षेत्रीय सत्यापन आवश्यक है। जब जनगणना कर्मचारी घर पर आएंगे, उस दौरान नागरिकों को अपनी 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या बताना होगी. उस स्वगणना पहचान का मिलान के बाद ही अंतिम रूप से स्वीकार कर लिया जाएगा. पहचान संख्या का मिलान न होने की स्थिति में जनगणना कर्मचारी दोबारा से वहीं जानकारी भरेंगे.

Next Post

गैस कनेक्शन विस्तार के लिए अधिक से अधिक ग्राहकों को पीएनजी सेवा से जोड़े: गौरव

Thu Apr 16 , 2026
सिंगरौली: गौरव बैनल की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक कलेक्ट सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित होने के कारण टीएल बैठक आज बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि नियमित सत्र निर्धारित कर टीकाकरण का कार्य सभी […]

You May Like