मोदी नवकार महामंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे

नयी दिल्ली 07 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को यहां नवकार महामंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

नवकार महामंत्र दिवस आध्यात्मिक सद्भाव और नैतिक चेतना का एक महत्वपूर्ण उत्सव है, जो जैन धर्म में सबसे अधिक पूजनीय और सार्वभौमिक मंत्र – नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के माध्यम से लोगों को एकजुट करने का प्रयास करता है। अहिंसा, विनम्रता और आध्यात्मिक उत्थान के सिद्धांतों पर आधारित यह मंत्र प्रबुद्ध व्यक्तियों के गुणों को श्रद्धांजलि देता है और आंतरिक परिवर्तन को प्रेरित करता है।

यह दिवस सभी व्यक्तियों को आत्म-शुद्धि, सहिष्णुता और सामूहिक कल्याण के मूल्यों पर चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस कार्यक्रम में108 से अधिक देशों के लोग शांति और एकजुटता के लिए वैश्विक जाप में शामिल होंगे।

Next Post

विजेंद्र गुप्ता ने तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की पूजा

Mon Apr 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित पावन श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। श्री गुप्ता ने भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में पूजा-अर्चना एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पत्नी शोभा विजेंद्र के साथ पारंपरिक […]

You May Like