वृद्ध को बेरहमी से पीटा, मौत जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत इमलिया में एक वृद्ध की बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्यारेलाल चौधरी निवासी इमलिया (65) गांव में ही रहने वाले कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने प्यारेलाल की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आ गई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया । वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। टीआई विपिन तिवारी का कहना है कि मृतक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। मामले की जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में हत्या की धार… सिगरेट के पैसे मांगे तो दुकानदार को चाकू से गोदा

जबलपुर : रांझी थाना अंतर्गत गांधी चौक में शनिवार रात्रि किराना दुकान पर सिगरेट के पैसे मांगने पर उपजेे विवाद पर बदमाशों ने हत्या के इरादे से दुकान संचालक पर चाकू से वार कर दिया । हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि अ भिषेक श्रीपाल 20 वर्ष निवासी गांधी चौक की किराना दुकान है जहां पर नितिन साहू, शिवा समुदे्र, राज चौधरी पहुंचे और सिगरेट खरीदी।

जब अभिषेक ने सिगरेट के पैसे मांग तो बदमाशों ने विवाद शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने ताबड़तोड़़ चाकू से वार कर दिया । हमले में अभिषेक को गंभीर चोटें आ गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

चित्रकूट पहुंचे CM मोहन यादव

Sun Aug 30 , 2026
चित्रकूट: मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से चित्रकूट पहुंचे, जहां उनके साथ विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत […]

You May Like