पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक: मॉनिटरिंग होगी सख्त, प्रतिमाह जारी करेंगे ग्रेडिंग

भोपाल: मंत्री प्रहलाद पटेल एवं मंत्री श्रीमती राधा सिंह की उपस्थिति में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। मंत्रियों ने भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्रियों ने सभी अधिकारियों को प्रतिमाह फील्ड विजिट कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने को कहा, ताकि जिलों में किए गए बेहतर नवाचारों को प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जा सके। साथ ही, किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बैठक में सभी जिलों की परफॉर्मेंस के आधार पर प्रतिमाह ग्रेडिंग कर ग्रेडिंग सूची जारी करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे अधिकारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहे। इसके अलावा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी अमले को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

Next Post

गलाने वाली ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, समूचे चंबल में कोल्ड डे का एलर्ट

Thu Jan 8 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर शहर में आज सुबह से सीजन का सबसे घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य से 10 मीटर के बीच सिमट गई है। आलम यह है कि 10 मीटर के बाद सड़क पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है जिससे वाहन चालकों को सुबह 7 बजे तक दिन […]

You May Like