बगदरी फॉल के पास देखे गए 3 तेंदुए, वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर

जबलपुर। पाटन रोड स्थित बगदरी फॉल के पास मुख्य सड़क पार करते वक्त देर रात करीब दो बजे 3 तेंदुए को ग्रामीणों व राहगीरों द्वारा देखा गया है। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि एक तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ सड़क पार कर रहा था। क्षेत्र में तेंदुआ की चहलकदमी को लेकर वन विभाग अलर्ट हो गया है और विभाग की टीमें बगदरी फॉल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के बीच मुनादी भी करा रही है कि वे सतर्क रहें।

इस संंबंध में बगदरी फॉल के पास के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तीन तेंदुए उनके क्षेत्र में देखे जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीमों से मांग की है कि तेंदुओं का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ा जाए लेकिन नियमानुसार तेंदुए का रेस्क्यू उस वक्त वन विभाग द्वारा किया जाता है जब वह रहवासी इलाके में घुस जाए, जब वे प्राकृतिक क्षेत्र में वितरण करता है तो उसका रेस्क्यू करना नियम के खिलाफ बताया गया है।

इनका कहना है-

बगदरी फॉल के पास मुख्य सड़क में तीन तेंदुआ देखे जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग की टीमों द्वारा क्षेत्र में मुनादी कराकर सतर्क रहने कहा जा रहा है और दोबारा तेंदुआ दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने भी कहा गया है। टीमें अलर्ट मोड पर रखीं गईं हैं।

—विशाखा तिनखेड़े,, वन परिक्षेत्र अधिकारी पाटन।

Next Post

पानी पीने गए युवक का पैर फिसला, और जा गिरा चंबल नदी में

Thu Sep 18 , 2025
रामपुरा। गुरूवार को एक मजदूर खाना खाने के बाद पानी पीने गया, और इसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह पानी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि, पानी में डूबा युवक शेख […]

You May Like