भूमकापुरा जलाशय पट्टा विवाद में मछुआरों ने की शिकायत

इटारसी। सुखतवा ग्राम के केवट मत्स्योधोग सहकारी समिति के मछुआरों ने जनपद पंचायत केसला के सीईओ, कलेक्टर और कमिश्नर को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनकी पूर्व लीज समाप्त होने के बाद भूमकापुरा सिंचाई जलाशय का पट्टा नियमों के खिलाफ फोन पर परिचितों को देने की कोशिश की जा रही है। समिति ने कहा कि बिना राष्ट्रीय दैनिक में निविदा निकाले आवेदन लिए गए और उनका आवेदन समयसीमा खत्म बताकर लौटा दिया गया। मछुआ मित्र मोहन रायकवार ने मत्स्य नीति 2008 के तहत वंशानुगत मछुआरों को प्राथमिकता देने की बात कही। समिति ने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई और पुनः निविदा निकालने की मांग की।

 

Next Post

वार्ड 8: नाली और सड़क कार्य का जायजा, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन तुरंत दुरुस्त

Sat Jul 12 , 2025
इटारसी। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बाबरिया के साथ वार्ड नंबर 8 में निरीक्षण किया। इस दौरान नपाध्यक्ष ने निर्माणाधीन नाली की स्थिति देखी। नाली निर्माण होने के बाद वार्ड 8 में सड़क निर्माण भी होना। जिसके संबंध में नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने ठेकेदार से कहा […]

You May Like

मनोरंजन