अवैध कब्जा: न्याय के लिए दर-दर भटक रही विकलांग महिला

भोपाल। राजधानी के पद्मनाभ नगर की रहने वाली विकलांग महिला ने अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला भूरी बाई ने कहा है कि उनके पड़ोसी आनंद जैन द्वारा उनकी जमीन पर बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध कब्जा किया जा रहा है.

भूरी बाई कहना है कि वह पिछले 20 वर्षों से परिवार सहित इसी स्थान पर निवासरत है. जून 2003 में आनंद जैन और उसके साथियों ने जबरन उनके घर को तोड़ दिया. विरोध करने पर उनकी अविवाहित पोतियों के साथ भी मारपीट कर गालियां दी गई. जिससे उनका पूरा परिवार मानसिक और शारीरिक आघात से गुजर रहा है.

भूरी बाई में यह भी बताया कि 11 जून को आनंद जैन पक्ष के लोगों ने फिर से आकर उनका पूरा घरेलु सामान मंदिर सहित देवी देवताओं की मूर्तियों और मंदिर को नाले में फैला दिया. बरसात के मौसम से यह घटना हुई जब उनके न कोई वैकल्पिक ठिकाना है, जिससे उन्हें परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे राते गुजारनी पड़ रही है. पीड़िता ने बताया है कि उनका जाति प्रमाण पत्र भी नाले में फेंक दिया गया, ताकि वह ला अधिनियम के तहत न्याय के लिए आवेदन कर सकें. भूरी बाई ने बताया कि उन्होंने थाना ऐशबाग महिला थाना और थाना आजाक में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन कहीं भी उनकी एफआईआर नहीं लिखी गई. पीड़िता ने कहा कि कलेक्टर भोपाल को आवेदन देने के बाद कलेक्टर ने तुरंत फोन पर एसडीएम को निर्देशित किया. एसडीएम ने जाकर स्थान का निरीक्षण कर जैन की रजिस्ट्री के हिसाब से प्लाट का सीमांकन किया. मौके पर पहुंचे तहसीलदार पटवारी ने आनंद जैन से उनकी रजिस्ट्री की कॉपी मांगी, जो उन्होंने अभी तक प्रशासन को नहीं दी. पीडिता ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

 

 

Next Post

चंद्रवंशी समाज: भगवान जगदीश की भव्य शोभायात्रा का आयोजन

Mon Jun 16 , 2025
सीहोर. अभा चंद्रवंशी क्षत्रीय खाती समाज के तत्वाधान में रविवार को भगवान जगदीश की रथयात्रा निकाली गई. रथ यात्रा में अनेक समाजजन शामिल थे. यात्रा का समापन विशाल जनसभा के रूप में किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजनों को यहां पर वक्ताओं ने संबोधित किया. यात्रा संयोजक […]

You May Like