बिलौआ में हुआ विशाल दंगल, देशभर से आए पहलवान

ग्वालियर: नगर बिलौआ मैं खेड़ापति सरकार बड़ी माता के मेले में श्री सिद्धेश्वर युवा समिति द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर किया गया। प्रतियोगिता में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, मथुरा, लखनऊ, आगरा, झांसी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड के पहलवानों ने भाग लिया।

कुश्ती प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष वर्ग दोनों की करवाई गई जिसमें पुरुष वर्ग से बल्लू पहलवान भिंड, सोनू पहलवान बिलौआ, फराज अमी आमा ग्वालियर, सैफ अली दिल्ली एवं आकाश यादव आमियामा बाबा पहलवान पंजाब के अंतिम कुश्ती करवाई गई जिसमें तीनों कुश्ती बराबर पर रही। पुरस्कार स्वरूप समिति द्वारा 31 -31 हजार की राशि व मोमेंटो प्रदान किए गए। महिला वर्ग में ग्वालियर की रानी राणा, दिल्ली की श्रुति की कुश्ती बराबर रही जिन्हें पुरस्कार स्वरूप 11000 बराबर की राशि प्रदान की गई।

Next Post

पत्नी परेशान: नशे की लत में बुजुर्ग ने बेच दी चार एकड़ भूमि

Wed Apr 16 , 2025
सिंगरौली: नशाखोरी से परिवार तबाह हो रहा है। नशा ने युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गो को भी गिरफ्त में ले रखा है। एक ऐसा ही मामला जिले के गढ़वा थाना इलाके से आया है। जहां लमसरई से 70 साल की बुजुर्ग महिला बुधकी देवी यादव अपने पति भागवत यादव की शिकायत […]

You May Like

Play sound