सिंधिया पहले तय करें ताकतवर कौन वे या नरेंद्र, कांग्रेसियों में जान फूंकने निकला हूं : अजय सिंह

टीकमगढ़: ठंडे पड़े कांग्रेसियों को मैं गर्म करने निकला हूं। मेरे एवं मेरे पिताजी के समय वाले कांग्रेस ठंडे से पड़ गए हैं अब उनमें जान फूंकने निकले निकला हूँ। उन्हें सक्रिय करने का काम करते हुए 2028 की तैयारी में लगा हूं। मैं चाहता हूं कि सभी फिर से मैदान में आ जाएं। सीएम कौन होगा यह तो ऊपर वाले के हाथ में है और किस्मत की बात है, पहले सरकार तो बना लें हम…। यह बात कांग्रेस पार्टी के चुरहट विधानसभा सीट से विधायक पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने पत्रकार वार्ता में कही।

इतना ही नहीं उन्होंने इसके साथ ही कई और बड़ी बातें भी कही।टीकमगढ़ दौरे पर आए अजय सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ इसलिए निकाल रहा हूं कि मेरे एवं मेरे पिताजी के जो जानने वाले हैं उन्हें गर्म किया जाए। क्योंकि कई पुराने कांग्रेसी ठंडे पड़ गए हैं। इसलिए में यात्रा के जरिए उन्हें सक्रिय होने के काम में लगा हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बनने एवं बनाने में सभी का सहयोग रहा तो 2028 में कांग्रेस की सरकार आ जाएगी। इतना ही नहीं यह सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी।

सिंधिया तय करें कि वो ताकतवर हैं या नरेन्द्र सिंह इतना ही नहीं कांग्रेस पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल से जब पत्रकार ने पूछा कि सिंधिया आपकी नजर में कितने ताकतवर नेता है, तो उन्होंने कि कि वो पहते यह तय कर लें कि वो ताकतवर है या फिर नरेन्द्र सिंह तोमर, इसी दौरान कांग्रेस विधायक यादवेन्द्र सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस में थे कि चौथी कुर्सी मिलती थी, अब हालात देख लो क्या हो गए हैं। किसी को बताने की जरूरत नहीं।

Next Post

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया शुभारंभ

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल: सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और गरिमामय माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा […]

You May Like