जबलपुर: हनुमानताल तालाब में आत्महत्या करने के इरादे से एक युवक ने छलांग लगा दी। गनीमत रही कि समय रहते वहां मौजूद आरक्षक एवं एफआरव्ही के पॉयलट ने स्थानीयजनों की मदद से युवक को बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि युवक ने बेरोजगारी से परेशान होकर यह कदम उठाया था।जानकारी के मुताबिक शनिवार को हनुमानताल तालाब मेंं भरत कुमार सोंधिया 37 वर्ष निवासी मदन महल काली मठ रोड का पहुंचा और अचानक कूद गया।
समय रहते प्रधान आरक्षक सुरेश उईके व एफआरवी पायलट आकाश माँझी नेा आमजन की सहायता से तालाब से युवक को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद बघेल ने बताया कि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे क्या कारण जब युवक से पूछा गया तो यह बात सामने आई कि बेरोजगारी के चलते वे तनाव में था और इसकी के चलते उसने यह कदम उठाया है। युवक को समझाईश दी गयी साथ ही दुबारा कभी इस प्रकार न करने की हिदायत देते हुये परिजनों के सुपुर्द किया।
