आर्थर फिल्स को हराकर जैनिक सिनर मैड्रिड ओपन के फाइनल में

मैड्रिड, 01 मई (वार्ता) दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के आर्थर फिल्स पर सीधे सेटों में जीत के बाद मैड्रिड ओपन के फानल में जगह बना ली है। जैनिक सिनर के पास मैड्रिड ओपन 2026 में इस सीजन में लगातार चौथा एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने का मौका है। इटली के सिनर ने शुक्रवार को एस्टाडियो मनोलो सैंटाना में पुरुष एकल सेमीफाइनल में फ्रांच आर्थर फिल्स को 6-2, 6-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

24 साल के इटैलियन खिलाड़ी के लिए यह लगातार चौथा फाइनल है, जो सभी एटीपी मास्टर्स 1000 लेवल पर हैं, और उनका लक्ष्य मैड्रिड में अपने पहले खिताब के साथ खिताबों पर क्लीन स्वीप करना होगा।

सिनर के पास रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले की तैयारी के लिए दो दिन हैं, जहां उनका मुकाबला ओलंपिक चैंपियन अलेक्जेंडर जेवरेव या उभरते हुए बेल्जियम के स्टार अलेक्जेंडर ब्लॉक्स से होगा।

 

Next Post

जिनको लोकतंत्र में यकीन नहीं, ऐसे लोग सत्ता में बैठ गये हैं- गहलोत

Fri May 1 , 2026
भरतपुर, 01 मई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धर्म की आड़ में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके सरकारें बनाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि जिनको लोकतंत्र पर यकीन नहीं है ऐसे लोग सत्ता में आकर बैठ गए हैं। श्री […]

You May Like