सीधी:पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत की मंशा के अनुरूप संभाग के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से समय-समय पर ‘जनसंवाद’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं समस्त अनुभागों के राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ‘जन चौपाल’ का सफल आयोजन किया गया।
ना कुसमी- ग्राम टमसार में जन चौपाल का सफल आयोजन थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में ग्राम टमसार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरपंच मकरंद सिंह एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से जन सुरक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाने और किसी भी प्रकार की नकारात्मक या अवैध गतिविधियों को रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
थाना कमर्जी- ग्राम बारिगवा में उमड़ा जनसैलाब इसी प्रकार थाना प्रभारी कमर्जी उप निरीक्षक इंद्राज सिंह के नेतृत्व में ग्राम बरिगवा में जन चौपाल का आयोजन हुआ। यहां सरपंच राम भिलास पटेल और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में सामुदायिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया कि वे क्षेत्र में होने वाले अवैध कार्यों के विरुद्ध पुलिस का साथ दें ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे। सीधी पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया है।
