पेवर ब्लॉक से हमला, मां-बेटा घायल

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत प्रदर्शनी कॉलोनी में बंटवारे को लेकर उपजे विवाद पर मां बेटे पर पेवर ब्लॉक से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।सुनीता ठाकुर निवासी प्रदर्शनी कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति का देहांत वर्ष 2003 में हो गया है। घर के बाजू से देवर संजीव सिंह ठाकुर अपने परिवार के साथ रहता है।

वर्ष 2017 से मकान के बंटवारे को लेकर अपने देवर से विवाद चल रहा है एवं केस कोर्ट में भी लगा है। इसी को लेकर घर से निकलने वाले रास्ते पर दीवार बनाकर बंद कर रहे थे उसने देखा तो लडके साहिल ठाकुर को बताया। दीवाल उठाने से मना किया तो देवर संजीव सिंह ठाकुर व भतीजे सिद्धार्थ उर्फ अभिषेक एवं समीर सिंह ठाकुर विवाद करने लगे। एक राय होकर हाथ घूसो से मारपीट की। जिससे उसे एवं उसके बेटे को चोट आ गई रोड़ के किनारे लगे पेवर ब्लाक निकालकर तीनों मारने लगे पेवर ब्लाक लगने से सिर में गंभीर चोट आ गई।

Next Post

आंदोलनरत छात्रों को पुलिस ने जबरन उठाया

Sat Jan 10 , 2026
सतना: स्वशासी महाविद्यालय परिसर के बाहर छात्र संगठन एनएसयूआई के नेतृत्व में आंदोलनरत छात्रों को बीती रात जिले की पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बल पूर्वक हटा दिया.मिली जानकारी के अनुसार महाविद्यालय परिसर के बाहर गत 4 दिनों से अनशनरत छात्र नेता  आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में […]

You May Like