पहले सुविधाएं दो, फिर तोड़ो मकान: कजलीखेड़ा में विस्थापन के विरोध में बुलडोजर के सामने खड़े होंगे लोग

भोपाल: ग्राम कजलीखेड़ा और कालापानी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने और मकानों को विस्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए आज गुरुवार को जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई किए जाने की संभावना है. बुधवार को कोलार तहसील के पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को कार्रवाई की सूचना दी.

स्थानीय निवासी दिलीप कुशवाह के अनुसार अधिकारियों ने रहवासियों से अपने घरों का सामान पहले ही बाहर निकाल लेने को कहा है. अधिकारियों का कहना है कि कजलीखेड़ा से रतनपुर को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है और कई मकान निर्माण क्षेत्र में आ रहे हैं, जिन्हें हटाना आवश्यक है.
हालांकि, प्रभावित परिवारों ने विस्थापन का विरोध किया है. उनका कहना है कि उन्हें अब तक किसी ऐसी जगह नहीं बसाया गया है जहां पानी, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों. लोगों ने बताया कि वर्तमान में भी उन्हें पानी के लिए करीब 500 मीटर दूर जाना पड़ता है और पहाड़ी क्षेत्र में बसाने की स्थिति में जीवनयापन और कठिन हो जाएगा.
रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई तो वे बुलडोजर के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे. लोगों का कहना है कि पहले उन्हें सुविधायुक्त स्थान पर पुनर्वासित किया जाए, उसके बाद ही मकान हटाने की कार्रवाई की जाए.उल्लेखनीय है कि इससे पहले अयोध्या बायपास चौड़ीकरण के दौरान अर्जुन नगर बस्ती के 38 परिवारों को लालपुर गांव में स्थानांतरित किया गया था, जहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर लोगों ने प्रशासन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी.

Next Post

कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग का निरीक्षण,पीआईयू और एजेंसी के अधिकारी रहे मौजूद

Thu Jun 4 , 2026
दमोह: कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने गुरुवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान पीआईयू विभाग के अधिकारी, मेडिकल कॉलेज निर्माण एजेंसी के ठेकेदार प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों […]

You May Like

मनोरंजन