
ग्वालियर। कल 23 सितंबर, मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय, शिंदे की छावनी पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा एक दिवसीय संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव एवं प्रदेश प्रभारी पी एन मिश्र सहित ग्वालियर चंबल संभाग के सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस के स्वयंसेवक प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण ग्रहण कर कांग्रेस की रीति नीति को ग्रहण करेंगे।
