तीन दिन से लापता पुष्पेन्द्र की तलाश में जुटी पुलिस

सरई। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम धुम्माडोल गोरा निवासी पुष्पेन्द्र साहू पिछले तीन दिनों से लपता है। परिजनों के सूचना पर सरई पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आज टीआई ने डॉग स्क्वॉड के साथ पूरे दिन पुष्पेन्द्र के तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नही मिला, बल्कि घर से 1 किलोमीटर दूर पुष्पेन्द्र का मोबाईल एवं चप्पल पाही के घर में बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार पुष्पेन्द्र साहू उम्र 23 वर्ष तीन दिन पूर्व रात के समय अपने घर से 1 किलोमीटर दूर पाही वाले घर में सोने गया था और तब से वापस नही आया है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ तप्तिश करने में लगी रही। इधर पुष्पेन्द्र साहू के माता-पिता का आरोप है कि पड़ोस में ही पूर्व में विवाद हुआ था और यही से तरह-तरह की शक की सुई घुम रही है। पुलिस जंगलो में भी सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। फिर भी कोई सुराग नही मिला।

Next Post

खंडवा सनावद मेमू ट्रेन गुरुपूर्णिमा पर बुधवार,गुरुवार भी चलेगी

Tue Jul 8 , 2025
खंडवा। खंडवा सनावद मेमू ट्रेन इस बुधवार और गुरुवार को मेंटेनेंस के लिए भुसावल नहीं भेजकर इसका परिचालन जारी रखा जाएगा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने डीआरएम भुसावल को पत्र भेजकर गुरु पुर्णिमा पर्व को देखते हुए मांग की थी जिसको सेंट्रल रेलवे मुंबई से मंजूरी मिल गई है। प्रवक्ता सुनील […]

You May Like