
खंडवा। खंडवा सनावद मेमू ट्रेन इस बुधवार और गुरुवार को मेंटेनेंस के लिए भुसावल नहीं भेजकर इसका परिचालन जारी रखा जाएगा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने डीआरएम भुसावल को पत्र भेजकर गुरु पुर्णिमा पर्व को देखते हुए मांग की थी जिसको सेंट्रल रेलवे मुंबई से मंजूरी मिल गई है। प्रवक्ता सुनील जैन और रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा में आगामी 9 और 10 जुलाई को दादाजी धूनीवाले दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की आगमन को देखते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने डीआरएम भुसावल इति पांडे को पत्र भेजकर दादाजी भक्तों की सुविधा के लिए खंडवा सनावद मेमू ट्रेन को इन दो दिनों के परिचालन को यथावत जारी रखने की मांग की थी । बुधवार और गुरुवार मेमू ट्रेन स्पेशल किराया से चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01091/92/93/94 नंबर से चलाई जाएंगी।
