चंबल व सिंध का जलस्तर घटा, क्वारी अभी भी उफान पर, 48 घंटे बाद फिर बारिश का अनुमान

.

भिंड। जलसंसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार क्वारी नदी का जलस्तर 125.26 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 125.96 मीटर से सिर्फ 70 सेंटीमीटर नीचे है। विभाग ने नदी के आसपास के गांवों को सतर्क रहने को कहा है।

*सिंध नदी*: सोमवार को जलस्तर 114.04 मीटर था, जो मंगलवार को घटकर 113.53 मीटर रह गया।

*चंबल नदी*: 113.33 मीटर से घटकर 112.54 मीटर पर पहुंच गई।

दोनों नदियों में जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गई है।

*मौसम विभाग का पूर्वानुमान*: पिछले 1 सप्ताह में जिले में 251 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में 75 फीसदी आर्द्रता रिकॉर्ड की गई। अगले 48 घंटे में रुक-रुक कर बारिश के आसार जताए गए हैं।

Next Post

उज्जैन में खुलेगा आकाशवाणी का नया केंद्र

Tue Jul 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री डॉ.एल मुरुगन ने मंगलवार को कहा कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में आकाशवाणी का नया केंद्र खोला जाएगा। डॉ गुरुगन ने आज यहां आये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उज्जैन में […]

You May Like