कब्रिस्तान के नीचे मेट्रो रूट पर सियासत, विधायक रामेश्वर शर्मा बोले विरोध से नहीं बदलेगा रूट

भोपाल: राजधानी भोपाल में कब्रिस्तान के नीचे से प्रस्तावित मेट्रो रूट को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि अंडरग्राउंड मेट्रो से किसी मस्जिद या कब्रिस्तान को कोई नुकसान नहीं होगा और विरोध के नाम पर छाती पीटना बंद करना चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि कुछ लोग यह सोच रहे हैं कि विरोध करने से मेट्रो का रूट बदल जाएगा, तो ऐसा संभव नहीं है। शर्मा ने कहा कि समझदार मुस्लिम समाज सच्चाई को जानता है और देश के कई शहरों में धार्मिक स्थलों के नीचे से मेट्रो गुजर रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में जामा मस्जिद के नीचे से भी मेट्रो निकली है और वहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कब्रिस्तान सामान्यतः पांच से दस फीट गहरे होते हैं, जबकि मेट्रो सुरंग 20 से 30 फीट नीचे बनाई जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को रूट बदलवाना है तो वह परियोजना की अतिरिक्त लागत देने को तैयार रहे।गौरतलब है कि मुस्लिम समाज और मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड की ओर से कब्रिस्तान के नीचे से मेट्रो लाइन निकाले जाने का विरोध किया जा चुका है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण

Mon May 11 , 2026
श्योपुर: मध्यप्रदेश वाइल्डलाइफ के लिए आज 11 मई का दिन खास रहा। दो और चीते अपने बाड़े से निकल कर खुले जंगल में पहुंच गए हैं। अब दोनों प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों के इको-सिस्टम को मजबूत करने में सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल […]

You May Like