शहडोल से दबोचा गया दुष्कर्म का आरोपी

सतना: पुलिस ने बुधवार को रेप मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। बदेरा क्षेत्र में 35 साल की मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुशील बंशकार को दबिश पर गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार मामला 19 जून 2025 का है। आरोपी सुशील बंसल, राजा बंसल और जुगुल किशोर साकेत ने मिलकर पीड़िता के साथ रेप किया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही राजा बंसल को गिरफ्तार कर लिया था।

थाना प्रभारी बदेरा अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शहडोल जिले के ग्राम कुआ में पहाड़ के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहा है। लिहाजा पुलिस टीम ने दबिश देते हुए 28 वर्षीय सुशील बंशकार निवासी ग्राम बरकुला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की धारा 92(d) और बी.एन.एस. की धारा 64(2)(k), 70(1) के तहत कार्रवाई की गई।

Next Post

यूरिया खाद वितरण में पक्षपात का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu Aug 14 , 2025
सतना: मैहर में यूरिया खाद वितरण में कथित पक्षपात को लेकर किसानों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने परसवाही के पास नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं।किसानों की ओर से लगाए गए जाम के बाद हजारों […]

You May Like