अहमदाबाद, 12 जून (वार्ता) एयर इंडिया का एक यात्री विमान गुरुवार को अहमदाबाद के मेघानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 में 230 यात्री सवार थे और विमान में चालक दल के चार सदस्य थे। सूत्रों के अनुसार विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद गिर गया।
