ठंड से राजगढ़ के स्कूलों में कल और परसों अवकाश की घोषणा

राजगढ़/ब्यावरा। वर्तमान में शीतल लहर एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 5 एवं 6 जनवरी को जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक के लिए अवकाश घोषित किया गया है.

गौरतलब है कि 31 दिसम्बर से 4 जनवरी तक पूर्व में अवकाश घोषित था. जिसे ठंड के भारी प्रकोप के चलते अब दो दिन और बढ़ा दिया गया है. रविवार को जिला शिक्षाधिकारी द्वारा जारी आदेश में जहां बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है वहीं आदेश में कहा है कि शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों को विद्यालयीन समय में उपस्थित रहकर विद्यालयों की सुरक्षा, स्वच्छता, अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं देखेंगे.

Next Post

हिन्दू सम्मेलन में दिया एकजुटता का संदेश, शामिल हुए हजारों धर्मप्रेमी 

Sun Jan 4 , 2026
करनवास। रविवार को करनवास में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए. अतिथि वक्ताओं ने जातपात से ऊपर उठकर एकजुटता का संदेश दिया. स्थानीय बस स्टेण्ड स्थित शिवालय मंदिर परिसर से ध्वज पताकाओं के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुई. राम दरबार की […]

You May Like