संगठन की ताकत से बना प्रदेश देश का मॉडल, आगामी चुनावों को लेकर भाजपा ने कसी कमर: सीएम डॉ यादव

भोपाल:प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि पार्टी हमारा राज्य आज देश में एक सफल मॉडल के रूप में पहचाना जाता है। संगठन की मजबूत संरचना और कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता के कारण निकाय, नगर पालिका, नगर निगम से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक पार्टी को ऐतिहासिक सफलताएँ मिली हैं।

नेताओं ने कहा कि प्रदेश में 1977 से सरकार बनने का सिलसिला शुरू हुआ और 2002-03 के बाद से लंबे समय तक स्थिर सरकार के रूप में कार्य करते हुए विकास का नया अध्याय लिखा गया। यही कारण है कि पूरे देश में प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली की अलग पहचान बनी है और इसे संगठनात्मक मॉडल के रूप में देखा जाता है।

इस अवसर पर नवगठित इकाइयों को बधाई देते हुए कहा गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाया जाएगा। पंचायत, सहकारिता, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए संगठन तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है।

नेताओं ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश से नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर तक उभरता है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य ने देश को प्रधानमंत्री जैसा नेतृत्व भी दिया है और आगे भी संगठन की शक्ति से प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Next Post

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में संध्या-शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

Thu Feb 19 , 2026
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने बड़ा फैसला लिया है। अब बाबा महाकाल की संध्या आरती और शयन आरती की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। श्रद्धालु देश-विदेश से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम […]

You May Like