अस्मि भारती का गर्ल्स जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपिनशिप के लिए चयन

सतना। उज्वेकिस्तान की राजधानी तासकेंट के ओलिंपिक सिटी खेल परिषर मे 12 से 17 अप्रैल तक आयोजित होने वाली “जूनियर गर्ल्स वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 मे भारत का प्रतिनिधित्व अस्मि भारती! करेंगी अस्मि भारती अपने पिता और जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव डा. संदीप भारती से वर्ष 2021 से ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ले रही है जिसमे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे 10 से ज्यादा स्वर्ण पदक जीतकर पूरे विंध्य का नाम रोशन किया है! अस्मि विगत 08 महीनो से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित म.प्र.मार्शल आर्ट एकैडमी टीटी नगर भोपाल मे एकैडमी के कोच जगजीत सिंह माड और अर्जुन सिंह रावत से ट्रैनिग ले रही है! 18 से 23 जनवरी तक जयपुर के सवाईमानसिंह स्टेडियम मे आयोजित हुई राष्ट्रीय फेडरेशन कप प्रतियोगिता मे अस्मि ने गोल्ड जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी, उसी क्रम मे फाइनल ट्रायल का आयोजन सोनीपत मे 13 मार्च से 15 मार्च तक हुआ जिसमे गोल्डेन गर्ल ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया और वर्ल्ड कप का टिकट पक्का किया! जूनियर बालिका वर्ग मे वर्ल्ड चैंपियनशिप मे हिस्सा लेने वाली अस्मि भारती मध्यप्रदेश की पहली खिलाड़ी बन गई है!

Next Post

उज्जैन नागदा मार्ग पर भीषण दुर्घटना, तीन की मौत

Tue Mar 17 , 2026
उज्जैन। मंगलवार सुबह उज्जैन नागदा मार्ग पर भीषण दुर्घटना हो गई। कार में चार दोस्त सवार थे। 2 की मौके पर मौत हो गई तीसरे ने उपचार के दौरान कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया। चौथे घायल की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। चारों सांवरिया जी दर्शन करने […]

You May Like

Play sound