रेहटी। रविवार को कृषि उपज मंडी कार्यालय में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण मंडल सलकनपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना. इस अवसर पर सभी ने बजट की सराहना करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह बजट आर्थिक सुदृढ़ता, समावेशी विकास और समाज के हर वर्ग के लिए नए अवसर सृजित करने वाला है. कर्तव्य भवन से प्रस्तुत यह बजट वास्तव में विकसित भारत के लक्ष्य की ओर एक ठोस और निर्णायक कदम है. बजट में आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को और मजबूती मिली है, वहीं युवा सशक्तिकरण, महिला स मान, किसान और गरीब कल्याण के साथ-साथ आधारभूत संरचना के विस्तार को नई गति देने का स्पष्ट रोडमैप सामने आया है.
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश को प्रगति, उन्नति और लोककल्याण के नए युग की ओर अग्रसर करने वाला सिद्ध होगा. यह बजट केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का स्पष्ट खाका प्रस्तुत करता है. यह बजट गांव, गरीब, कृषि और किसान के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है.
बजट के लाइव प्रसारण के अवसर पर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, रामगोपाल टेलर, आसाराम यादव, रामनारायण साहू, गजराज सिंह चौहान, अनार सिंह चौहान, मनोहरलाल महेश्वरी, शिवनंदन ठाकुर, रिखीराम यादव, सरपंच भागीरथ मंडलोई, मीडिया प्रभारी संदीप चौहान सहित सावित्री चौहान, सुनीता चौहान, सुनील गौर, राजीव शर्मा, महेश हरियाली, विनोद नागर, अचल पटेल आदि उपस्थित थे.
