करंट के चपेट में आए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

भोपाल। कोतवाली थाना इलाके में करंट के चपेट में आए एक 53 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक पीर गेट के पास चाय-नाश्ते का ठेला लगाते थे. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक चेतराम कहार पीर गेट के पास चाय-नाश्ते का ठेला लगाते थे. ठेले पर वह इलेक्ट्रिक भट्टी चलाते थे. 21 जून को भट्ट् का तार कटा था और चेतराम को इसकी जानकारी नहीं थी. उन्होंने जैसे ही भट्टी को छुआ वह करंट की चपेट में आ गए. मौजूदा लोगों ने उन्हें तुरंत ही हमीदिया अस्पताल पुहंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. चेतराम मूलतः औबेदुल्लागंज के रहने वाले थे. वह पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ भोपाल में रहकर जीवन यापन कर रहे थे. कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या मामले में संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल। ऐशबाग इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति हेमंत और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक की हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे वारदात को लेकर पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक सुदामा नगर स्थित आंबेडकर कॉलोनी में हेमंत और शकुंतला रहते थे. बीते […]

You May Like