बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या मामले में संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

भोपाल। ऐशबाग इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति हेमंत और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक की हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे वारदात को लेकर पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक सुदामा नगर स्थित आंबेडकर कॉलोनी में हेमंत और शकुंतला रहते थे. बीते शुक्रवार को पुलिस ने दोनों का शव उनके घर के अंदर से बरामद किया. हेमंत और शकुंतला की गोली मारकर हत्या होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई. पुलिस की जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या करने वाले आरोपी उनके घर के पास और एक शराब की दुकान पर उसी पोशाक (रेनकोट पहने) में दिखे. सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने रेनकोट पहने हमलावर की पहचान की. हमलावर शराब की दुकान पर गया था और उसने वहां से शराब खरीदी. इसका पेमेंट भी हमलवार ने आनलाइन किया. पुलिस ने उसकी पहचान करते हुए जरूरी इनपुट लिए. कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ा. संदिग्ध आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है.

सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि शकुंतला बारीक के एक करीबी रिश्तेदार के बहु और बेटे ने सुपारी देकर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कराई है. हमलावरों के साथ ही संदिग्ध रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल की अगुवाई में मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है. इसमें 2 एसीपी सहित पुलिस विभाग के 12 अधिकारियों को शामिल किया गया है.

Next Post

आपदा प्रबंधन में देश का पहला जेंडर रिस्पॉन्सिव मॉडल: मप्र और यूएन वूमेन के बीच ऐतिहासिक करार

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश ने आपदा प्रबंधन को अधिक समावेशी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में देश का पहला जेंडर रिस्पॉन्सिव आपदा प्रबंधन मॉडल विकसित करने की पहल करते हुए यूएन वूमेन के साथ महत्वपूर्ण करार किया है। इस उद्देश्य से होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भोपाल स्थित होमगार्ड […]

You May Like