इंदौर:तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कनाडिया पुलिस ने जब्त किए गए 101 मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर और 25 हैंड स्पीकर नष्ट कर दिए. पुलिस ने तीन माह के अभियान के दौरान इन्हें जब्त किया था.क्षेत्र में तेज और कर्कश आवाज करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था. इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट और अन्य दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 101 साइलेंसर जब्त किए.
इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में उपयोग किए जा रहे 25 हैंड स्पीकर भी पुलिस ने जब्त किए थे. 31 जुलाई को थाना परिसर में जब्त सामग्री पर रोड रोलर चलाकर उनका विनष्टीकरण किया. अधिकारियों का कहना है कि वाहनों में फटाका या मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाना नियमों का उल्लंघन है. ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
यह अभियान जारी रहेगा…
ध्वनि प्रदूषण रोकने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है. अवैध साइलेंसर और तेज आवाज वाले उपकरणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
कनाडिया थाना प्रभारी, सहर्ष यादव
