कटनी के 56 वर्षीय बर्तन कारोबारी का अंगदान, लीवर से बचेगी मरीज की जान

इंदौर: कटनी निवासी 56 वर्षीय बर्तन कारोबारी सुनील ताम्रकार के ब्रेन स्टेम डेथ की पुष्टि के बाद बुधवार सुबह अंगदान की प्रक्रिया शुरू की गई. उनके लीवर का प्रत्यारोपण केयर हॉस्पिटल में भर्ती 54 वर्षीय पुरुष मरीज में किया जाना है.

इसके अलावा आंखों और त्वचा का दान भी संभावित है. इस काम में दिवंगत की पत्नी तृप्ति ताम्रकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. फिलहाल अंगदान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. सुबह 11 बजे सीएचएल केयर हॉस्पिटल से दिवंगत को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई दी जाएगी. इस बार अंगदान के लिए ग्रीन कॉरिडोर की आवश्यकता नहीं होगी.

Next Post

कठदहा,पठारिदह राशन दुकान में गड़बड़ी के आरोप

Wed Oct 28 , 2026
सरई : जिले के देवसर विकासखंड अंतर्गत कठदहा-पठारिदह राशन दुकान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई हितग्राहियों को पिछले छ: महीने से वास्तविक रूप से राशन नहीं मिला है। इससे गरीब परिवारों और मजदूरी कर […]

You May Like