
खण्डवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में मंत्रि-परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के 11 जिलों की 12 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। बैठक में खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित 20 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का विस्तार कर अब उसे 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया है।
