कंबोडिया, 09 दिसंबर (वार्ता) कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि थाई गोलाबारी में मारे गये कंबोडियाई नागरिकों की मौत का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है और 20 अन्य घायल हुए हैं।
मंत्रालय ने कहा, “प्रांतीय अधिकारियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, थाई सेना की गोलीबारी में आठ दिसंबर,से नौ दिसंबर, तक नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। इसके परिणामस्वरूप सात कंबोडियाई नागरिकों की मौत हो गयी और 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।”
खमेर टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, कंबोडिया के विदेश मंत्रालय ने एक आपातकालीन के दौरान 30 राजनयिकों और संयुक्त राष्ट्र सहित तीन अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों को थाई सेना के हमलों के बारे में जानकारी दी,।यह दाेनों देशों के बीच समझौते का उल्लंघन है।
उल्लेखनीय है कि थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर बीते सप्ताहांत विवाद बढ़ गया जो इस सप्ताह भी जारी रहा। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं।
