
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जनसुनवाई में 67 आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये.
उन्होंने मनगवां निवासी बृजमोहन पाण्डेय के अवरूद्ध रास्ता खोले जाने के आवेदन पर तहसीलदार मनगवां को 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे मौके पर जाकर प्रकरण का निराकरण करने के लिये निर्देशित किया. बरहा टोला के निवासियों द्वारा बाणसागर की माइनर नहर से खेतों तक पानी न पहुंचने की शिकायत पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर नाली सुधार कार्य कराने के निर्देश दिये. इसी प्रकार विमला शुक्ला, बैजनाथ साकेत तथा दीपक मिश्रा के बिजली बिलों में सुधार के आवेदनों पर विद्युत मंडल के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश जनसुनवाई में दिये गये. शिवबहोर मिश्रा दुवगवां के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से खाद्यान्न दिलाने के आवेदन पर खाद्य विभाग को, विजयकृष्ण चौरसिया के दिव्यांग पुत्र को पेंशन स्वीकृत करने के आवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यवाही के निर्देश दिये.
