कंपनी के ऑफिस से डेढ़ लाख रुपए चोरी, कर्मचारी पर शक

इंदौर. सांवेर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी के ऑफिस से 1.50 लाख रुपए गायब हो गए. कंपनी के कर्मचारी ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक कर्मचारी रुपए निकालते हुए दिखाई दिया. इसके बाद बाणगंगा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
साई मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में कंपनी मालिक ने 6.28 लाख रुपए रखे थे और काम से जबलपुर चले गए थे. लौटने के बाद रुपए चेक किए तो 1.50 लाख रुपए कम मिले. ऑफिस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर कंपनी में काम करने वाला घनश्याम प्रजापत रुपए निकालते हुए नजर आया. कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने घनश्याम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है.

.....

Next Post

दूसरों के नाम पर खाते खुलवाकर धोखाधड़ी, चार पर केस

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर. दूसरे लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें रुपए देकर खरीदनेऔर इन खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी में करने का मामला सामने आया है. विजय नगर पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों ने अलग-अलग लोगों […]

You May Like