पंजाब की मंडियों में 125 लाख टन गेहूं आने की संभावना : कटारूचक्क

रूपनगर, 18 अप्रैल (वार्ता) पंजाब के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोगता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शुक्रवार को रूपनगर की अनाज मंडी में गेहूं की चल रही खरीद का जायजा लेते हुए कहा कि राज्य में इस बार गेहूं की बंपर फसल हुई है और इस सीजन के दौरान लगभग 125 लाख टन गेहूं आने की संभावना है।

श्री कटारूचक्क ने कहा कि अब तक मंडियों में 13 लाख 16 हजार टन गेहूं की आमद हो चुकी है। इसमें से लगभग 11 लाख टन की खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में 703 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जहां अदायगी खरीद होने के 24 घंटों में की जा रही है, वहीं लिफ्टिंग में भी कोई ढिलाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि मौसम अगर इसी तरह साथ देता रहे, तो इस बार गेहूं के दाने की गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि मंडियों में आए अनाज को मौसम की मार से बचाने के लिए सभी एजेंसियों और आढ़तियों को तरपालों और करेटों के सुरक्षित प्रबंध रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बारदाने की भी कोई कमी नहीं है।

श्री कटारूचक्क ने मजदूर भाईचारे से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ने इनका मेहनताना सिर्फ एक वर्ष में ही दो बार बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पहले एक रुपये 80 से बढ़ाकर दो रुपये 21 पैसे किया गया और बढ़ती महंगाई और आढ़तियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने साहसिक फैसला लेते हुए 43 पैसे का और बढ़ाकर इनका रेट दो रुपये 64 पैसे किया है। उन्होंने बताया कि इस बढ़ोतरी से लगभग 10 करोड़ रुपये का लाभ इस मजदूर भाईचारे को होगा।

Next Post

गेहूं से भरे ट्रक में लगी आग

Fri Apr 18 , 2025
चालक – परिचालक ने कूदकर बचाई जान सिवनी। जिले के कुरई थाना क्षेत्र की कुरई घाटी में दोपहर करीब 3 बजे गेहूं से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। नागपुर की तरफ जा रहा ट्रक आर 11जी सी 9500) जैसे ही कुरई घाटी पहुंचा, अचानक उसमें आग लग […]

You May Like