सडक़ हादसों में पांच घायल

जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल मेें हुए सडक़ हादसों में पांच लोग घायल हो गए। यह सडक़ हादसे विजय नगर, माढ़ोताल, बरेला थाना क्षेत्र में हुए। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि संतोष खटीक निवासी चुंगी नाका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रंासफार्मर के पास आईसर ट्रक क्रमांक एच आर 38 व्ही 6116 के चालक ने उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दी जिससे उसे चोटें आ गई।

इसी प्रकार विजय नगर थाने में सिद्धांत जाना निवासी लालमाटी थाना घमापुर ने लिखित शिकायत की कि आदि प्लाजा के पीछे मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन ए 4362 के चालक ने बड़े भाई सौरभ जाना की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे उसका भाई सौरभ एवं दोस्त मनीष को चोट आ गई। इसी प्रकार बरेला थाने में गुलाम नबी निवासी वार्ड नम्बर 8 बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेला ग्राउण्ड के पास बाइक क्रमांक एमपी 20 एम आर 2321 के चालक ने मोहम्मद अफजल को पीछे से टक्कर मार घायल कर दिया।

Next Post

चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Sat Nov 15 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत पंजाब बैंक कॉलेनी के पास शुक्रवार शाम चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।सूत्रों के […]

You May Like