
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 18 फरवरी। जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र से 1 साल से गायब एक बालिका को बरामद करते हुए उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
जयंत पुलिस के अनुसार निवासी लिलवार थाना अमिलिया जिला सीधी हाल-माईनस 18 नेहरू कॉलोनी जयंत थाना विन्ध्यनगर 19 मई 2024 को घर से दबाई लेने जाने को कहकर गयी। जहां वापस नही आयी है। जिसकी पता-तलास आसपास एवं नात-रिस्तेदार में किये। लेकिन गुमशुदा का कही कोई पता नही चला है। रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर जांच में लिया गया है। जांच के दौरान गुमशुदा की पता-तलास की जाती रही। जहां आज गायब लड़की दस्तयाब हुई है। जिसे परिजनो को सुपुर्द किया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि राजवर्धन सिंह, प्रआर बीरेन्द्र पटेल, सुनील मिश्रा सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही है।
