रिमांड खत्म, हरियाणा गैंग गई जेल

जबलपुर: गड़ा हुआ सोना कम कीमत पर बेचने का झांसा देकर राइट टाउन निवासी एक डॉक्टर और उनके बेटे समेत तीन लोगों से करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी करने वाली हरियाणा गैंग की रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान हुई आरोपित पति-पत्नी, पुत्रों ने नए राज भी उगले है जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।विदित हो कि राइट टाउन निवासी एक डॉक्टर के क्लीनिक में करीब दो महीने पहले सोनू उर्फ वीरेंद्र नाम का व्यक्ति इलाज कराने के बहाने पहुंचा था ।

उसने बताया कि उसे कहीं से गड़ा हुआ सोना मिला है। वह गरीब है और इसे बाजार में नहीं बेच सकता, इसलिए वह कम कीमत पर डॉक्टर को यह सोना देने को तैयार है। सोनू ने डॉक्टर को सैंपल के तौर पर एक सोने का सिक्का दिया था। डॉक्टर ने जब अपने सुनार से इसकी जांच कराई, तो सिक्का 75 प्रतीशत शुद्ध सोने का निकला। इसके बाद सोनू ने अपने पूरे परिवार को इस साजिश में शामिल किया। दावा किया कि उसके पास 7-8 किलो सोना है, जिसे वह 15 लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से देगा।

सौदा तय होने के बाद 5 मार्च 2026 को सोनू और उसका पिता पन्ना लाल डॉक्टर के क्लिनिक पहुंचे। 5 किलो सोने से भरा बैग दिया और बदले में 50 लाख रुपये नकद ले लिए। धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब 1 अप्रैल 2026 को डॉक्टर को पता चला कि उन्हीं लोगों ने उनके बेटे के साथ भी सोना बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी की है। शक होने पर सोने की जांच कराई, तो पूरा सोना असल में पीतल के टुकड़े निकला । इसके अलावा एक अन्य पीडि़त को भी गडा धन का प्रलोभन देकर एक करोड रुपये की ठगी की गई थी। तीनों ही मामलों में क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की।

क्लू मिलने पर एक टीम झांसी पहुची जहां से पन्नालाल राठोर पिता गंगाराम राठौर (60 पत्नी रानमादेवी (52) समेत उनके दोनों बेटों धर्मेन्द्र (34) , वीरेन्द्र (30), सभी निवासी छज्जूमल रोड थाना आदर्शनगर बल्लभगढ जिला फरीदाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार कर शहर लाने के बाद न्यायालय में पेश कर रिमांड मेें लिया । पूछताछ पर चारों ने ठगी करना स्वीकार करते हुये बताया कि उन्होंने पनागर में किराये का मकान लिया था जहां वे रह रहे थे बल्कि करोड़ा का माल भी उन्होंने यहां छिपाकर रखा था। जिसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से 1 करोड 55 लाख नगद, 84 ग्राम असली सोने की गिन्नियां एवं 20 किलो नकली गिन्नियां,11 मोबाईल जप्त किया था। मंगलवार को रिमांड खत्म होने पर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Next Post

महिला डेंटल सर्जन, पति पर हमला

Wed Apr 8 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत स्प्रिंग डे स्कूल के पास क्लीनिक खोलने को लेकर उपजे विवाद के बाद एक महिला डेंटल सर्जन और उनके पति को धमकाते हुए ससुराल पक्ष ने धमकाते हुए हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर ससुर, सास, ननद और मामा ससुर के बेटे के […]

You May Like