महिला डेंटल सर्जन, पति पर हमला

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत स्प्रिंग डे स्कूल के पास क्लीनिक खोलने को लेकर उपजे विवाद के बाद एक महिला डेंटल सर्जन और उनके पति को धमकाते हुए ससुराल पक्ष ने धमकाते हुए हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर ससुर, सास, ननद और मामा ससुर के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।पुलिस के मुताबिक डॉ. निदा शरीन स्प्रिंग डे स्कूल के सामने निदा क्लीनिक का संचालन करती हैं। जब वह अपनी क्लीनिक का शटर खोल रही थीं। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले मामा ससुर के बेटे तौसीफ अंसारी वहां पहुंचे और विवाद करने लगे।

विवाद के दौरान पीडि़ता के ससुर गफ्फार अंसारी, सास नाहिद परवीन और ननद नौशीन अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। ससुर गफ्फार और तौसीफ ने डॉक्टर को धमकी देते हुए कहा कि आज तुझे जान से खत्म कर देंगे, तुझे क्लीनिक नहीं खोलने देंगे। इसके बाद ससुर ने डॉक्टर की बाईं आंख पर जोर से मुक्का मारा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। वहीं, आरोपी तौसीफ ने धारदार हथियार से डॉक्टर के गले और कलाई पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

जमीन पर गिरने के बाद भी चारों आरोपियों ने मिलकर उनके साथ धक्का-मुक्की की और बाल पकडक़र घसीटा। जब डॉ. निदा के पति बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। तौसीफ और नौशीन ने उनके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से वार किया, जिससे उनके माथे, कोहनी और हाथ में चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद घायल दंपत्ति थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया ।

Next Post

सरेराह छात्रा को रोककर मनचलों ने की मारपीट, 6 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

Wed Apr 8 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही एक बी.कॉम छात्रा को बीच रास्ते में रोककर मनचलों ने न केवल अभद्रता की बल्कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मामले में 6 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।पुलिस के मुताबिक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे […]

You May Like