सरेराह छात्रा को रोककर मनचलों ने की मारपीट, 6 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही एक बी.कॉम छात्रा को बीच रास्ते में रोककर मनचलों ने न केवल अभद्रता की बल्कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मामले में 6 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।पुलिस के मुताबिक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे बी. कॉम की छात्रा है। 31 मार्च की रात करीब 8:40 बजे वे अपनी सहेली के साथ मोटरसाइकिल से बगलामुखी मंदिर दर्शन करने जा रही थीं।

जैसे ही वे बलदेवबाग के पास पहुँचीं, पीछे से एक नीले रंग की सुजुकी एक्सेस क्रमांक एमपी- 20-3507 पर सवार दो युवक आए और उनकी गाड़ी को खतरनाक तरीके से कट मारते हुए निकले। जब युवती ने उन्हें सुरक्षित गाड़ी चलाने की सलाह दी, तो आरोपी आगबबूला हो गए और सरेराह अभद्रता पर उतारू हो गए। पीडि़ता ने जब उन्हें टोकना चाहा, तो आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा ज्यादा गुंडी बन रही है, आगे चल… मैं तुझे बताता हूँ।

अंजुमन इस्लामिया स्कूल के सामने पहुँचते ही आरोपियों ने अपनी गाड़ी युवती की मोटरसाइकिल के आगे अड़ा दी और उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने युवती के साथ हाथ-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। जिसे उसे चोटेंं आ गई। सहेली और राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद डरी-सहमी छात्रा घर चली गई थी। थाने की सीमा का सही पता न होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। 6 दिन बाद लार्डगंज थाने पहुँचकर पीडि़ता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया।

Next Post

नो-एंट्री में घुसकर आरक्षक को पीटा, वर्दी फाड़ी, सूबेदार से झूमाझटकी

Wed Apr 8 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत पाटन बायपास पर नो-एंट्री में शराब के नशे में धुत होकर घुसे कंटेनर ट्रक चालक जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार ट्रक घुसाने से रोकने पर ड्राइवर ने ड्यूटी पर तैनात यातायात आरक्षक के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उसके साथ मारपीट कर वर्दी भी फाड़ […]

You May Like