सऊदी अरब, अमेरिका ने इस वर्ष 575 अरब डॉलर मूल्य के समझौतों पर किये हस्ताक्षर

दोहा, 20 नवंबर (वार्ता) सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद अल-फलीह ने कहा है कि इस सप्ताह नये सौदों की घोषणा के बाद वर्ष 2025 में अमेरिका और सऊदी अरब की कंपनियों के बीच हस्ताक्षरित अनुबंधों का मूल्य बढ़कर लगभग 575 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है।

गौरतलब है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिका की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान वहां एक निवेश मंच में हिस्सा लिया जिसमें दोनों देशों के व्यापार प्रतिनिधियों और कंपनियों ने भाग लिया।

श्री अल-फलीह ने बुधवार को अल एखबारिया प्रसारक से कहा, सऊदी और अमेरिकी कंपनियों के बीच लगभग 267 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के 242 नये समझौतों की घोषणा की गयी। अब सऊदी और अमेरिका के बीच समझौतों का कुल मूल्य लगभग 575 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है जिसमें मई में सऊदी में हस्ताक्षरित 307 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के समझौते भी शामिल हैं।

मंत्री के अनुसार, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी समझौते पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सऊदी यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे, जिससे सऊदी को उन्नत अमेरिकी प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में हिस्सा लेने और अनुभव प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे जो सभी देशों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इन नए निवेश अवसरों का सऊदी अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इसके नागरिकों के जीवन में सुधार होगा।

Next Post

फ्रांस के अनुरोध पर यूएई मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति करेगा जब्त

Thu Nov 20 , 2025
पेरिस, 20 नवंबर (वार्ता) फ्रांस के विधि मामलों के मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि उनके आग्रह पर पहली बार संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के अधिकारियों ने मादक तस्करों की करोड़ों यूरो मूल्य की संपत्ति जब्त करने पर सहमति व्यक्त की है। श्री डर्मैनिन ने गुरुवार को एक्स पर कहा, “मैंने […]

You May Like