फ्रांस के अनुरोध पर यूएई मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति करेगा जब्त

पेरिस, 20 नवंबर (वार्ता) फ्रांस के विधि मामलों के मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि उनके आग्रह पर पहली बार संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के अधिकारियों ने मादक तस्करों की करोड़ों यूरो मूल्य की संपत्ति जब्त करने पर सहमति व्यक्त की है।

श्री डर्मैनिन ने गुरुवार को एक्स पर कहा, “मैंने यूएई के अधिकारियों को करोड़ों यूरो मूल्य की संपत्तियों की एक सूची सौंपी है ताकि वे दुबई में मादक पदार्थ तस्करों की बेशुमार आपराधिक संपत्तियों , विशेष रूप से नकदी या क्रिप्टोकरेंसी से खरीदे गए अपार्टमेंट एवं आलीशान विला को ज़ब्त कर सकें। यह पहली बार है जब यूएई लगभग 40 अपार्टमेंट ज़ब्त करने पर सहमत हुआ है जो एक बड़ी जीत है।”

श्री डर्मैनिन ने कहा कि फ्रांस ने यूएई के अधिकारियों को “बेहद खतरनाक मादक पदार्थ तस्करों” की एक सूची भी सौंपी है जिनका प्रत्यर्पण करने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार इस वर्ष की शुरुआत से अब तक 14 अपराधी फ्रांसिसी अधिकारियों को सौंपा जा चुके हैं। फ्रांस प्रशासन अभी लगभग 15 अन्य अपराधियों का यूएई से प्रत्यर्पण चाहता है।

 

Next Post

रायपुर एयरपोर्ट में तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो उडान को भुवनेश्वर किया डायवर्ट, यात्रियों की आगे की यात्रा हुई प्रभावित

Thu Nov 20 , 2025
रायपुर, 20 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर एक बार फिर तकनीकी गड़बड़ी के कारण हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की एक उडान को यहां उतरने की अनुमति नहीं मिली जिसके बाद उसे […]

You May Like