ग्रामीणों की तत्परता से चोरी की कोशिश नाकाम, एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

सिंगरौली/देवसर: ग्राम पंचायत आमों में मंगलवार देर रात लगभग 1:00 बजे चोरों ने रामरथी केवट के घर धावा बोल दिया। घटना के दौरान घर में आहट होने पर ग्रामीण सतर्क हो गए। गनीमत रही कि ग्रामीणों की तत्परता से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना के समय अरुण निशा, लाले खान, भागीरथी, बल्लू, संतोष कुमारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

हैदराबाद में मशहूर यूट्यूबर कोमाली ने ब्रेकअप के गम में की खुदकुशी, मां को 'I Love You' लिखकर फांसी पर झूल गई 21 साल की छात्रा, इलाके में सनसनी

Thu Feb 26 , 2026
हैदराबाद | तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ विशाखापत्तनम की रहने वाली 21 वर्षीय यूट्यूबर और बीएससी छात्रा बोनू कोमाली ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले सोमवार तड़के करीब 1:34 बजे कोमाली ने कुवैत में रह रही अपनी […]

You May Like