चार गुना मुआवजे के फैसले पर भाजपा किसान मोर्चा का जश्न

भोपाल। किसानों की जमीन अधिग्रहण पर मुआवजा चार गुना करने के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फैसले का भाजपा किसान मोर्चा ने जोरदार स्वागत किया। गुरुवार को रोशनपुरा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयां बांटकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने इसे किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे न केवल किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण होगा, बल्कि विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों में 55 हजार किसानों को 16 हजार करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया, जिसे अब बढ़ाकर करीब 20 हजार करोड़ प्रतिवर्ष किया जाएगा।

विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि यह फैसला किसानों की मेहनत का सम्मान है और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने वाला साबित होगा। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

सीएम डॉ यादव की पहल रंग लाई: मप्र में गेहूं खरीदी का लक्ष्य केंद्र ने 78 से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया

Thu Apr 23 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा है कि केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश के लिए विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के लक्ष्य में 22 लाख मीट्रिक टन की महत्वपूर्ण वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस वृद्धि के साथ अब मध्यप्रदेश का कुल […]

You May Like