151 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

जबलपुर: मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पं.लज्जा शंकर झा शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में जिले के 151 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई। जिसके बाद विद्यार्थियों के चेहरे में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जिस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उद्बोधन भी सुना।कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना केवल स्कूटी प्रदान करने का कार्यक्रम नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का माध्यम है।
वहीं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह स्कूटी विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा का सम्मान है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है।
हवाई यात्रा में शामिल हुए 2 नए मेधावी छात्र
इस मौके पर सांसद ने महापौरजगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा विद्यार्थियों को नगर निगम की ओर से हवाई यात्रा कराने की पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि महापौर द्वारा आगामी अक्टूबर माह में विद्यार्थियों को हवाई यात्रा के माध्यम से इंदौर ले जाने की योजना है। सांसद ने महापौर से अनुरोध किया कि इस यात्रा में मॉडल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाए। सांसद के अनुरोध पर महापौर ने दो और विद्यार्थियों को इस यात्रा में शामिल करने की सहमति दी। इसके बाद सांसद ने महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल, माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सोनू बचवानी ,संयुक्त संचालक शिक्षा ,घनश्याम सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधिए शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र.छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

रोजगार मेले में 213 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Sun Sep 20 , 2026
इंदौर: आयकर विभाग की ओर से शनिवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 20वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में चयनित 213 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए.कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य […]

You May Like