अम्बेडकर की प्रतिमा पर लाल रंग पोतने वाला गिरफ्तार

सीधी। कोतवाली पुलिस ने कलेक्ट्रेट तिराहे पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर लाल रंग लगाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। तत्संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 6 अप्रैल 2025 को इस आशय की सूचना प्राप्त हुई कि शहर में कलेक्ट्रेट तिराहे पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर कोई अज्ञात व्यक्ति ने लाल रंग लगा दिया है। सूचना पर थाना कोतवाली में प्रथम दृष्टिया अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध कायम कर अज्ञात व्यक्ति की पता साजी हेतु सीसीटीव्ही सर्विलांस कैमरो का अवलोकन किया। सीसीटीव्ही सर्विलांस कैमरों के अवलोकन पर एक व्यक्ति प्रतिमा में रंग लगाते हुये दिखा जिसकी पहचान की जाकर पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूछतांछ की गई जो पूछतांछ में प्रथम दृष्टिया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है।

Next Post

कांग्रेसियों ने आंबेडकर प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक कर किया माल्यार्पण 

Mon Apr 7 , 2025
सीधी। बीती रात कलेक्टर चौक स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कुछ लोगों द्वारा कचरा फेंकने की घटना को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठजनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा का […]

You May Like