इंदौर: शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं.भंवरकुआं पुलिस ने आईटी पार्क स्थित अनुसंधान केंद्र के कोने पर रवि मानकर निवासी नई बस्ती, राहुल गांधी नगर को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया.
इसी तरह परदेशीपुरा पुलिस ने एनटीसी ग्राउंड स्थित देसी कलाली के पास चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय बादल उर्फ लल्ला निवासी कैलाश का भट्टा, अंजनी नगर को पकड़ा. उसकी पैंट की दाईं जेब से लोहे का धारदार व तड़तड़ीनुमा चाकू बरामद हुआ. वहीं एरोड्रम थाना पुलिस ने स्कीम नंबर 155 स्थित पानी की टंकी के पास 18 वर्षीय विकास उर्फ विक्का निवासी संगम नगर को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया. तीनों मामलों में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अवैध हथियार रखने के संबंध में आगे की जांच जारी है
