विसर्जन घाट से चल समारोह तक तैयारी पूरी! भोपाल में क्या हैं इंतजाम?

भोपाल। गणेश विसर्जन और चल समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम ने विसर्जन घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। महापौर ने हाल ही में विसर्जन घाट का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। विसर्जन घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर निगम की टीम काम कर रही है।
महापौर ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि जहां बड़ी-बड़ी झांकियों का विसर्जन होना है वहां अधिकारियों की व्यवस्था की गई है. वहीं जो व्यवस्थाएं नगर निगम को करनी चाहिए उसे भी दुरुस्त कर दिया गया है.
वहीं, गणेश प्रतिमाओं के चल समारोह को लेकर भी तैयारियां जारी हैं।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारी व्यवस्था, रूट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तैयारी कर रहे हैं।
अब नजर इस बात पर है कि विसर्जन और चल समारोह के दौरान प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्थाएं जमीन पर कितनी कारगर साबित होती हैं।

Next Post

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ काम की दुनिया की दी जाएगी समझ

Mon Sep 21 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों को किताबी पढ़ाई के साथ काम की दुनिया और जरूरी स्किल्स की समझ देने की पहल की जा रही है। इसके लिए एमपी बोर्ड और उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के बीच MoU हुआ है। पहल के तहत Learning by Doing के जरिए छात्रों […]

You May Like